BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2026, 6:22 pm
NEWS : बिड़ला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड को मिला एपेक्स इंडिया ग्रीन लीफ सस्टेनेबिलिटी डायमंड अवार्ड 2025, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बिड़ला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड ने सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए “एपेक्स इंडिया ग्रीन लीफ सस्टेनेबिलिटी डायमंड अवार्ड 2025” अपने नाम किया है। यह सम्मान एपेक्स इंडिया फाउंडेशन द्वारा सस्टेनेबिलिटी श्रेणी में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया।


यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) पी.के. सहगल और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व महानिदेशक डॉ. अवनीश सिंह द्वारा प्रदान किया गया। गोवा में आयोजित एपेक्स इंडिया नेशनल समिट एंड अवार्ड्स प्रेजेंटेशन कार्यक्रम में कंपनी की ओर से एवीपी (सस्टेनेबल डेवलपमेंट) विनोद पालीवाल ने यह सम्मान प्राप्त किया।


इस अवसर पर विनोद पालीवाल ने “प्लास्टिक्स सर्कुलर इकोनॉमी अनुपालन से व्यावसायिक अवसर की ओर” विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में भी भाग लिया। कार्यक्रम में कंपनी द्वारा पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत, जल संरक्षण, जैव विविधता विकास, प्रदूषण नियंत्रण और अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।


कंपनी को यह अवार्ड समग्र सतत विकास उत्कृष्टता, निरंतर सुधार और हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता के लिए दिया गया। जूरी सदस्यों ने कंपनी के एएफआर उपयोग, ग्रीन हाउस गैसों में कमी, हरित पट्टिका विस्तार और जलवायु परिवर्तन नियंत्रण की दिशा में किए गए प्रयासों की विशेष प्रशंसा की।


इस उपलब्धि पर इकाई प्रमुख जयंत कंडपाल ने कहा कि यह सम्मान कंपनी के सतत विकास के प्रति व्यापक दृष्टिकोण और पर्यावरणीय प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कंपनी पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामुदायिक समृद्धि और व्यावसायिक उत्कृष्टता को भी लगातार बढ़ावा दे रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE