चित्तौड़गढ़। शहर में काली फिल्म लगे एवं बिना नंबर प्लेट वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए सघन कार्रवाई की। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
कार डेकोरेशन दुकानों पर भी सख्ती-
अभियान के तहत यातायात पुलिस ने शहर में स्थित कार डेकोरेशन एवं एसेसरीज दुकानों का निरीक्षण किया और उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी वाहन पर अवैध रूप से काली फिल्म नहीं लगाई जाए।
नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई-
पुलिस उप अधीक्षक यातायात शिव प्रकाश टेलर ने बताया कि भविष्य में यदि किसी भी दुकान द्वारा वाहनों पर काली फिल्म लगाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यातायात नियमों का पालन करने की अपील-
यातायात शाखा ने आमजन से अपील की है कि वे सदैव यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।