चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार 1008 श्री कल्लाजी वेदपीठ द्वारा संचालित निशुल्क आवासीय वेद विद्यालय में नए सत्र के लिए प्रवेश आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वेदपीठ प्रशासन के अनुसार चारों वेदों में अध्ययन हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र 5 जून शाम 5रू30 बजे तक जमा कराए जा सकेंगे। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का 5वीं अथवा 6वीं कक्षा उत्तीर्ण होना तथा आयु अधिकतम 12 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय परिसर, उदयपुर रोड़ जावदा-2 से प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगी। लिखित परीक्षा 8 जून को दोपहर 3 बजे से तथा मौखिक परीक्षा 9 जून को सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम 11 जून को दोपहर 3 बजे जारी किए जाएंगे।