अशोकनगर। जिले के नगर परिषद मुंगावली मुंगावली में पिछले कई महीनो से अधिकारी एवं कर्मचारियों की तनख्वाह तक नहीं डल पा रही है और कई वित्तीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं वहीं देखा जाए तो नगर परिषद तंगी के दौर से गुजर रही है।
इसकी भरपाई के लिए सीएमओ विनय कुमार भट्ट के निर्देश पर नगर में प्रतिदिन सख्ती से वसूली अभियान नगर के प्रत्येक वार्ड में चलाया जा रहा है। सीएमओ ने वसूली के लिए दल गठित किए हैं जो प्रतिदिन घर घर जाकर नल टैक्स एवं समेकित/ संपत्ति कर की रसीद चौक कर रहे हैं रसीद न दिखाने पर एवं टैक्स जमा न होने पर नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही नगर में प्रारम्भ कर दी गई है एवं बकायादारों को दोबारा नल कनेक्शन नहीं दिया जाएगा।समेकित/संपत्ति कर जमा न होने पर संपत्ति कुर्की की कार्यवाही की जाएगी। सोमवार को भी वसूली टीम द्वारा नगर के शनिचरा रोड अथाई मोहल्ला आदि में वसूली कार्यवाही की गई जिसमें बकायादारों से जल कर 8000/रूपये एवं समेकित/संपत्ति कर 18379/रूपये जमा कराया गया जल कर टैक्स जमा न करने वालों के नल कनैक्शन भी काटे गए। वसूली कार्यवाही में नगर परिषद से जलकर वसूली प्रभारी नवेद क़ाज़ी के साथ धनसिंह मोगिया शैलेष अग्रवाल गिरीश पवार श्रीराम चिढ़ार धर्मेन्द्र पंडा अनिल नामदेव आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।