देवास। उपसंचालक उद्यान ने बताया कि वर्ष 2026-27 में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए एमपीएफएसटीएस पोर्टल पर कृषक पंजीयन प्रारंभ हो चुके हैं।
इन योजनाओं में ड्रिप सिंचाई, पोर्टेबल स्प्रिंकलर, मिनी स्प्रिंकलर, शेडनेट हाउस, पॉली हाउस तथा आम, अमरूद, नींबू, संतरा सहित विभिन्न फसलों के नवीन बगीचों की स्थापना शामिल है।
पंजीयन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, ऋण पुस्तिका अथवा खसरा नकल, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र (एससी/एसटी हेतु) एवं मोबाइल नंबर आवश्यक हैं। विभाग ने किसानों से शीघ्र पंजीयन कराने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्र के उद्यान विकास अधिकारी या उपसंचालक उद्यान कार्यालय (बालगढ़ रोड, देवास) से संपर्क कर सकते हैं।