चित्तौड़गढ़। बजरंग दल द्वारा आयोजित शौर्य प्रशिक्षण शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। यह शिविर 19 मई से 26 मई तक चित्तौड़गढ़ के भोई खेड़ा में आयोजित किया जाएगा।
शिविर में युवाओं को राष्ट्र सेवा, अनुशासन, संगठन और शारीरिक प्रशिक्षण के माध्यम से जागरूक एवं प्रशिक्षित किया जाएगा।
विभाग मंत्री विश्वनाथ टांक और जिला अध्यक्ष किशन पिछोलिया ने शिविर स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह शिविर युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सेवा भाव और संगठनात्मक संस्कारों को मजबूत करेगा।
तैयारियों को अंतिम रूप देने में विभाग संयोजक योगेश दशोरा, जिला संयोजक मनोज साहू, नगर मंत्री अभिनन्दन काबरा सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रहने की संभावना है, जहां उन्हें शारीरिक, बौद्धिक और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।