BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2026, 10:11 am
NEWS : शहर के विकास और हरित भविष्य को लेकर जिला कलक्टर की बड़ी पहल, यूआईटी में समीक्षा बैठक, पौधारोपण और शहरी विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने सोमवार को नगर विकास न्यास (यूआईटी) कार्यालय में नगर परिषद, यूआईटी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शहर के विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था और आगामी पौधारोपण अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में जिला कलक्टर ने शहर को स्वच्छ, हरित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने यूआईटी सचिव और नगर परिषद आयुक्त को आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए व्यापक पौधारोपण अभियान की तैयारियां अभी से शुरू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख पार्कों, सड़क किनारे डिवाइडरों, सार्वजनिक स्थलों एवं खाली भूमि पर अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाए। साथ ही पौधों की सुरक्षा, उचित प्रजातियों के चयन और नियमित देखभाल की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए, ताकि अभियान प्रभावी और सफल हो सके।

बैठक में नगर विकास न्यास की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने गत वर्ष के बजट प्रावधानों एवं व्यय की भी जानकारी ली। उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस दौरान चुनाव आचार संहिता अवधि में पट्टों की राशि जमा कराने वाले आवेदकों को नियमानुसार पट्टे जारी करने के विषय पर भी चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि पात्र लोगों को पारदर्शी और सरल प्रक्रिया के तहत शीघ्र लाभ मिलना चाहिए।

बैठक में शहर की साफ-सफाई, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, शहरी विकास कार्यों और जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को आमजन से जुड़े कार्य संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर यूआईटी सचिव ने विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में नगर परिषद आयुक्त, सार्वजनिक निर्माण विभाग, एवीवीएनएल, पीएचईडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE