माउंट आबू। विश्व शांति के लिए जानी-मानी आध्यात्मिक प्रचारक डॉ. बिन्नी सरीन लेह-लद्दाख में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सर्व धर्म सम्मेलन में शामिल हुईं। यह कार्यक्रम “पाथ फॉर पीस” विषय पर लेह-लद्दाख यूनियन टेरिटरी और महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
सम्मेलन में देश-विदेश से आए धर्मगुरुओं और आध्यात्मिक नेताओं के बीच डॉ. बिन्नी सरीन ने विश्व शांति का संदेश साझा किया और कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से भी मुलाकात की, जहां उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़ी डॉ. बिन्नी सरीन ने आध्यात्मिकता और शांति के महत्व पर अपने विचार रखे।