नीमच। जिला ताइक्वांडो व कराटे संघ, नीमच के तत्वावधान में एसोसिएशन कार्यालय पर डेमो फाइटिंग एवं बेल्ट सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास रहे। अध्यक्षता रतनलाल निर्वाण ने की, जबकि संचालन मुख्य प्रशिक्षक एवं सचिव जयप्रकाश लोधा ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद बालक-बालिकाओं ने आत्मरक्षा और ताइक्वांडो फाइट का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थितजनों की खूब तालियां बटोरीं।
समारोह में समाजसेवी रमेश कदम, पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी प्रहलाद अहीर, रामू राम डागर, लेखराज वर्मा, ए.सी. वर्मा, नंदकिशोर धोबावत एवं कराटे कोच अमन पतरे सहित विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर एसपी राजेश व्यास ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों में भागीदारी भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कोटे से सरकारी नौकरियों में बेहतर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।
कार्यक्रम में 24 बालक-बालिकाओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेल्ट और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। ब्लैक बेल्ट मेघना सिंह जुरेल और मोक्षिता जैन को प्रदान की गई। वहीं विभिन्न खिलाड़ियों को ब्लू, ग्रीन और येलो बेल्ट देकर सम्मानित किया गया।
अंत में खिलाड़ियों और संघ पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया।