BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2026, 10:31 am
KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा अभियान 2026 (15 मई से 05 जून 2026) के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों एवं कार्यालयों में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

 

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अभियान के तहत आज नागदा स्टेशन पर यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता बनाए रखने, अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही गीले, सूखे एवं प्लास्टिक कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।


इसी क्रम में दाहोद स्टेशन पर यात्रियों को कचरे के पृथक्करण, स्वच्छता बनाए रखने तथा प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिए जागरूक किया गया।


वहीं उज्जैन स्टेशन पर यात्रियों एवं विक्रेताओं को पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें प्लास्टिक की थैली के स्थान पर जूट एवं कपड़े की थैली के उपयोग के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने एवं गंदगी नहीं फैलाने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए। इस दौरान लगभग 15 यात्री उपस्थित रहे।


विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत लोकोमोटिव केयर सेंटर, रतलाम स्थित डीजल ट्रेनिंग सेंटर में भी जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिनमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा प्लास्टिक मुक्त परिसर के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अभियान में लगभग 52 कर्मचारियों ने सहभागिता की।


इंदौर रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों हेतु जलवायु परिवर्तन, अपशिष्ट प्रबंधन एवं सतत् विकास संबंधी कार्यशालाओं का आयोजन किया गया तथा यात्रियों को “ पुनः उपयोग होने वाली अपनी पानी की बोतल साथ रखें ” के प्रति जागरूक किया गया।


रतलाम मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को और अधिक बढ़ावा दिया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE