मनासा। क्षेत्र के ग्राम देवरी खवासा के होनहार युवा मोहित पाटीदार पिता कालूराम पाटीदार का चयन भारत की प्रतिष्ठित खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में हुआ है। इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
इंटेलिजेंस ब्यूरो देश की आंतरिक सुरक्षा एवं घरेलू खुफिया एजेंसी है, जिसमें चयन होना अत्यंत गौरवपूर्ण माना जाता है। मोहित पाटीदार की इस सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया जा रहा है, जो क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
गांववासियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने मोहित को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार की सफलताएं आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
देवरी खवासा गांव ने एक बार फिर इस उपलब्धि के माध्यम से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।