BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2026, 11:15 am
BIG NEWS : नीमच जिले में दर्दनाक हादसा, जावद कोर्ट में पेशी के बाद घर लौट रहा था ओमराज, तभी बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, गांव व परिवार में छाया मातम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सिंगोली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुपुरा पूरन निवासी एक युवक की जावद के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मृतक जावद कोर्ट में पेशी के लिए गया था और वापस घर लौटते समय यह हादसा हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम ओमराज पिता काशीराम बलई उम्र 32 वर्ष है। वह बीते दिन मोटरसाइकिल से जावद कोर्ट में पेशी के लिए गया था। पेशी के बाद शाम करीब 4 बजे वह अपने गांव लौट रहा था, तभी जावद के पास उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल ओमराज को तत्काल जावद अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय नीमच रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मंगलवार सुबह जिला चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में शोक व्याप्त है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE