BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2026, 12:34 pm
KHABAR : नीमच जनसुनवाई में मेघवाल समाज का बड़ा आरोप, सार्वजनिक संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, टिन शेड पर कब्जे और रोकटोक की शिकायत, कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मनासा तहसील के ग्राम खजूरी में मेघवाल समाज की सार्वजनिक संपत्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में समाजजन जिला जनसुनवाई में पहुंचे और कलेक्टर को आवेदन सौंपकर कथित झूठी शिकायत, अभद्र व्यवहार तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामले में कार्रवाई की मांग की।

समाजजनों ने आवेदन में बताया कि गांव में समाज के सहयोग से विवाह, मौसर एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए एक सार्वजनिक टिन शेड का निर्माण कराया गया था, जिसका उपयोग वर्षों से समाज के लोग करते आ रहे हैं। आरोप है कि चेनराम मेघवाल, सीमा मेघवाल और रूपलक्ष्मी मेघवाल द्वारा समाज के अन्य लोगों को वहां बैठने से रोका जा रहा है तथा विरोध करने पर गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार किया जा रहा है।

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं फर्जी वीडियो प्रसारित कर समाज को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। समाजजनों का कहना है कि इन वीडियो के आधार पर थाना मनासा में शिकायत दर्ज कराई गई, जिससे कई लोग कानूनी परेशानियों का सामना कर रहे हैं और मानसिक व आर्थिक रूप से प्रभावित हुए हैं।

इसके अलावा आरोप लगाया गया कि सार्वजनिक कुएं में गंदगी डालकर पानी को दूषित किया जा रहा है तथा सार्वजनिक स्थान पर अवैध हस्तक्षेप कर रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

समाजजनों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE