BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2026, 1:11 pm
BIG REPORT : डुंगलावदा में 132 केवी लाइन विवाद, हाई वोल्टेज खतरे की आशंका, ग्रामीणों ने कलेक्टर की जनसुनवाई में की शिकायत, पंचायत में पहले भी उठ चुका है मामला, अब तक नहीं हुई कार्रवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के समीपस्थ ग्राम डुंगलावदा में घनी आबादी के बीच लगाए जा रहे 132 केवी हाई वोल्टेज विद्युत पोल को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर चिंता जताई है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला जनसुनवाई में पहुंचे और कलेक्टर को आवेदन सौंपकर पोल को आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की।

ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि गांव के रहवासी क्षेत्र में हाई वोल्टेज लाइन के नए पोल लगाए जा रहे हैं, जिससे किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में घरों के आसपास जलभराव की स्थिति रहती है, ऐसे में हाई वोल्टेज लाइन और अधिक खतरनाक साबित हो सकती है।

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि आने वाले समय में आबादी बढ़ने से जोखिम और अधिक बढ़ जाएगा। इस संबंध में पूर्व में ग्राम पंचायत को भी आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जनहित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्युत पोल को आबादी क्षेत्र से हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थापित करने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE