BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<     छतरपुर में ड्यूटी छोड़ जुए की महफिल! वीडियो.. <<     बड़वानी में खिलाड़ियों का बड़ा आंदोलन! बदहाल.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर नाका पैनल ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2026, 4:25 pm
BIG REPORT : भाजपा दीनदयाल मंडल ने सेवा कार्यों के साथ मनाया सांसद सुधीर गुप्ता का जन्मदिन, बस स्टैंड स्थित वार्ड क्रमांक 14 के बगीचे में चलाया स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किया रक्तदान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच-मंदसौर-जावरा क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता का जन्मदिन भाजपा दीनदयाल मंडल द्वारा सेवा प्रकल्पों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया, मंदिर परिसर की सफाई की तथा रक्तदान कर सांसद के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर बस स्टैंड स्थित वार्ड क्रमांक 14 के बगीचे में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं गणेश मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया गया तथा सांसद के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारी देवेंद्र यादव, सानू बना एवं ओम सिंह ने रक्तदान कर सेवा का संदेश दिया। आयोजन में पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत हरित, जिला उपाध्यक्ष राकेश पप्पू, जिला मंत्री रोशन वर्मा, पार्षद किरण शर्मा, मंडल महामंत्री अनिल माली सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने सांसद सुधीर गुप्ता के जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व को क्षेत्र के विकास के लिए प्रेरणादायी बताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE