BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2026, 4:34 pm
KHABAR : सांसद सुधीर गुप्ता के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जनसेवा कार्यक्रम, भादवा माता अन्नक्षेत्र में प्रसादी वितरण, गौशाला में की गौसेवा, पढे़ मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के भादवामाता मंडल द्वारा सांसद सुधीर गुप्ता का जन्मदिवस सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष पूजा अनिल शर्मा ने किया।

जन्मदिवस के अवसर पर भादवा माता अन्नक्षेत्र में श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी वितरित की गई। वहीं बस स्टैंड पर प्याऊ लगाकर राहगीरों एवं आमजन को शीतल जल सेवा प्रदान की गई। मंडल कार्यकर्ताओं ने बताया कि सांसद सुधीर गुप्ता हमेशा क्षेत्र के विकास, जनसेवा तथा धार्मिक-सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं, इसी भावना के तहत उनका जन्मदिवस “सेवा दिवस” के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत भादवा माता गौशाला में गौ सेवा कर सांसद के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन मालवत, मंडल महामंत्री महेश गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष राजीव गरासिया, मोहनलाल नागदा, जसवंत टेलर, अक्षय सिंह, दिलीप पुरोहित, नवल कृष्ण सुरावत, देवकिशन शर्मा, कालूराम गुर्जर, लाला नागदा, मंदिर पुजारी अर्जुन, मथुरालाल मालवीय, दीपक सेन, पिंटू पंचोली, गोविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भादवा माता गौशाला के संरक्षक भगत सिंह चौहान ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का जन्मदिवस समाजसेवा और लोकहित के कार्यों के माध्यम से मनाना भारतीय संस्कृति एवं सेवा परंपरा का श्रेष्ठ उदाहरण है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जनसेवा का विशेष भाव देखने को मिला।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE