खनियाधाना। आंगनवाड़ी केंद्रों की लापरवाही पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कार्य में लगातार अनियमितता और सरकारी योजनाओं के संचालन में लापरवाही पाए जाने पर 2 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त कर दी गई है। वहीं 20 से अधिक आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा 2 सहायिकाओं को 1 महीने का अल्टीमेटम दिया गया है।
जांच के दौरान सामने आया कि कई आंगनवाड़ी केंद्र नियमित रूप से नहीं खुल रहे थे। समय पर केंद्र संचालित नहीं होने से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी सही तरीके से नहीं मिल पा रहा था।
प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी आंगनवाड़ी केंद्र निर्धारित समय पर संचालित किए जाएं और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।