BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2026, 5:36 pm
BIG NEWS : हाईकोर्ट आदेश के बीच राजस्थान के इस जिले में बवाल, विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, समर्थकों में मची अफरा-तफरी, 500 गाड़ियों के काफिले साथ मजदूरों की मांगों को लेकर कर रहे थे विरोध प्रदर्शन , पढे़ खबर 

Share On:-

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर में मंगलवार को मजदूरों की मांगों को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि समर्थकों ने तुरंत कपड़े से पेट्रोल साफ कर स्थिति को संभाल लिया। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

दरअसल, विधायक रविंद्र सिंह भाटी मजदूरों की मांगों को लेकर करीब 500 गाड़ियों के काफिले के साथ मंगलवार दोपहर गिरल गांव से बाड़मेर कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए थे। लेकिन कलेक्ट्रेट से लगभग 1 किलोमीटर पहले गेट के पास पुलिस ने बसें और बैरिकेड्स लगाकर काफिले को रोक दिया।

काफिला रोके जाने के बाद विधायक भाटी अपने समर्थकों के साथ पैदल ही कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने लगे। इसी दौरान पुलिस ने समर्थकों को रोकने और हिरासत में लेने की कोशिश की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। विरोध जताते हुए विधायक भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। मौके पर मौजूद समर्थकों ने तुरंत उन्हें संभाल लिया।

प्रदर्शन को देखते हुए बाड़मेर कलेक्ट्रेट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। एसपी चुनाराम जाट भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स के बावजूद विधायक भाटी अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच गए, जहां समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया।

गौरतलब है कि विधायक भाटी ने सोमवार को चेतावनी दी थी कि यदि मजदूरों की मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन करेंगे। वहीं इससे एक दिन पहले हाईकोर्ट ने गिरल माइंस से लिग्नाइट परिवहन शुरू कराने और वाहनों को सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। साथ ही प्रशासन को बाधा उत्पन्न करने वालों पर कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE