नीमच। शासकीय आयुर्वेद औषधालय मनासा द्वारा मंगलवार को पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनासा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में डॉ. मदनलाल पाटीदार ने आमवात, संधिवात, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, उच्च रक्तचाप, स्त्री रोग एवं मधुमेह सहित विभिन्न रोगों की जांच कर मरीजों को निःशुल्क औषधियां वितरित कीं।
शिविर में कुल 47 हितग्राहियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में सुशीला खिंचावत, अयोध्या प्रसाद अहिरवार (शहरी सुपरवाइजर), नीरूबाला कोरडे एवं मीना पाटीदार ने सहयोग प्रदान किया।