BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2026, 6:22 pm
REPORT : नीमच के 3 गांव बने “वृंदावन ग्राम योजना” का हिस्सा, पालसोड़ा, झांतला और कंजार्डा होंगे आदर्श गांव, 5 साल का मास्टर प्लान तैयार, मई माह की इस तारीख को होगी बड़ी बैठक, प्रभारी मंत्री करेंगी विकास खाका का अनुमोदन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत नीमच जिले के तीन ग्रामों का चयन किया गया है। इसमें विधानसभा नीमच से ग्राम पालसोड़ा, जावद से ग्राम झांतला तथा मनासा विधानसभा से ग्राम कंजार्डा को शामिल किया गया है।

इस संबंध में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक 25 मई 2026 को प्रातः 11 बजे कलेक्टर सभाकक्ष, नीमच में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया करेंगी।

बैठक में योजना के 5 वर्षीय विजन डॉक्यूमेंट का प्रस्तुतीकरण एवं अनुमोदन किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों को चयनित ग्रामों हेतु विभागवार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश पूर्व में दिए जा चुके हैं।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। इस योजना का उद्देश्य चयनित ग्रामों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करना है, जिसमें अधोसंरचना विकास, आजीविका संवर्धन, पशुधन विकास, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण पर विशेष फोकस किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE