BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2026, 7:08 pm
BIG NEWS : एमपी में हटेगा तबादलों से बैन, तबादला नीति 2026 का ड्राफ्ट तैयार, डॉ मोहन कैबिनेट बैठक में मिलेगी मंजूरी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में तबादलों पर लगा बैन हट सकता हैं। तबादला नीति का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री सचिवालय को प्रस्ताव भेजा है। 20 मई बुधवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव आ सकता है। बताया जा रहा है कि तबादला नीति 2026 को मंजूरी मिल सकती है। इस नीति में स्वैच्छिक और प्रशासनिक तबादलों के लिए अलग-अलग व्यवस्था होने की संभावना है।


मध्य प्रदेश में डॉ मोहन कैबिनेट की बैठक 20 मई बुधवार को आयोजित की जाएगी। जिसमें तबादला नीति 2026 का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया। जिसे मुख्यमंत्री सचिवालय को भेजा जा चुका हैं। बताया जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी मिल सकती है।


जिलों में प्रभारी मंत्री और कलेक्टर को रहेगी पावर
इस तबादला नीति के प्रस्तावों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को जिले के अंदर प्रभारी मंत्रियों और कलेक्टरों के जरिए स्थानांतरित किया जाएगा। प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद कलेक्टर तबादला सूची जारी करेंगे। वहीं प्रथम श्रेणी के अफसरों के ट्रांसफर के लिए मुख्यमंत्री की मंजूरी अनिवार्य होगी। यह भी बताते चले कि प्रस्तावित नीति में बीते एक साल के अंदर ट्रांसफर किए गए कर्मचारियों का सामान्य परिस्थितियों में दोबारा तबादला नहीं किया जाएगा।


वर्चुअल होगी मीटिंग
मोहन कैबिनेट की यह बैठक वर्चुअल होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और डिजिटल मीटिंग्स की अपील के बाद डॉ मोहन सरकार ने यह फैसला लिया है। यानी इस बार मंत्रालय की कैबिनेट बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। एमपी में सरकारी बैठकों में फिजिकल मूवमेंट और काफिले को कम करने पर जोर दिया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE