BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2026, 7:13 pm
KHABAR : केमिस्ट बंद, पर इलाज नहीं, 20 मई की हड़ताल के बीच भी खुली रहेंगी जनऔषधि केंद्र और आपातकालीन मेडिकल सेवाएं, बंद के बावजूद मरीजों को राहत, अस्पतालों में दवा सप्लाई और इमरजेंसी स्टोर्स पर विशेष व्यवस्था, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, नीमच द्वारा 20 मई 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद/हड़ताल के चलते जिले के समस्त औषधि विक्रेताओं द्वारा अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की सूचना दी गई है। नहित को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला नीमच द्वारा आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित की गई हैं।

प्रमुख व्यवस्थाएं इस प्रकार हैं-

1. जनऔषधि केंद्र खुले रहेंगे
बंद के दौरान जिले के सभी प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र नियमित रूप से खुले रहेंगे।

2. अस्पतालों में दवा उपलब्धता
जिले के प्राइवेट अस्पतालों में संचालित मेडिकल स्टोर्स अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराते रहेंगे।

3. आपातकालीन मेडिकल स्टोर्स चालू रहेंगे
बाह्य रोगियों एवं आपात स्थिति के लिए जिले में चयनित मेडिकल स्टोर्स खुले रहेंगे, जिनमें शामिल हैं-

नीमच: आशा हॉस्पिटल, चोरड़िया हॉस्पिटल, सुयश हॉस्पिटल, गर्ग हॉस्पिटल, पाटीदार बाल चिकित्सालय, पोरवाल चिकित्सालय, श्रीराम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, उषा चिकित्सालय परिसर स्थित मेडिकल स्टोर्स
सिंगोली: रवि मेडिकल स्टोर्स
झांतला: धन्वन्तरी मेडिकल स्टोर
रतनगढ़: हकीमिया मेडिकल स्टोर
मोरवन: सोनी मेडिकल स्टोर
डीकेन: माहेश्वरी मेडिकल स्टोर
सरवानिया महाराज: दीपक मेडिकल
जावद: कमल केमिस्ट
नयागांव: अंकुर मेडिकल स्टोर्स
मनासा: पाटीदार मेडिकल्स, सहयोग मेडिकल
रामपुरा: आदर्श मेडिकल
कुकड़ेश्वर: प्रमोद मेडिकल
चीताखेड़ा: जैन मेडिकल
जीरन: टिपटॉप मेडिकल

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन व्यवस्थाओं के माध्यम से आपातकालीन मरीजों को दवाइयों की कमी नहीं होने दी जाएगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE