BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2026, 7:40 pm
BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में बड़ी सफलता, 3 हजार का इनामी मादक तस्कर डिटेन, दो साल से फरार एनडीपीएस आरोपी को डूंगला पुलिस ने दबोचा, सिरोही का वांछित तस्कर चित्तौड़गढ़ में गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सिरोही जिले में मादक पदार्थ तस्करी के मामले में वांछित 3 हजार रुपये के इनामी आरोपी को डूंगला थाना पुलिस ने डिटेन किया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के तहत अफीम व डोडाचूरा तस्करी के प्रकरण में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था।

लंबे समय से फरार था आरोपी-
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर के निर्देशानुसार ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत फरार एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाधिकारी डूंगला शैतान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भंवरलाल पिता वरीदचंद, जाति जणवा, निवासी अरनेड थाना डूंगला, जिला चित्तौड़गढ़ को डिटेन किया।

सिरोही प्रकरण में था वांछित- 
आरोपी थाना पिंडवाड़ा, जिला सिरोही के एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में अफीम व डोडाचूरा तस्करी के मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिरोही द्वारा 3000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पहचान छुपाकर रह रहा था फरार- 
आरोपी लगातार अपनी पहचान छुपाकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके गांव में दबिश देकर उसे पकड़ा और संबंधित थाना पिंडवाड़ा को सूचित कर सुपुर्द किया।

पुलिस की अपील-
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने, कंट्रोल रूम या नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE