BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2026, 7:49 pm
NEWS : नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित, पुलिस एवं चिकित्सा टीम नशा मुक्ति केन्द्रों का करें नियमित निरीक्षण- जिला कलक्टर, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध गतिविधियों एवं साइकोट्रोपिक पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में मंगलवार को समिति कक्ष में नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनसीओआरडी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले की ड्रग सिचुएशन रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा करते हुए विभिन्न विभागों को समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने पुलिस विभाग एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में संचालित नशा मुक्ति केन्द्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा वहां उपलब्ध उपचार, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए प्रशासन, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ संयुक्त प्रयास करने होंगे।


जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में अफीम एवं गांजे की अवैध खेती पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा खुफिया सूचनाओं का प्रभावी आदान-प्रदान कर संदिग्ध क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने वैध अफीम खेती से अवैध रूप से अफीम डायवर्जन की रोकथाम तथा खेती के पश्चात शेष रहने वाले डोडा पोस्त के विनिष्टीकरण की कार्रवाई को भी प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।


बैठक में ट्रामाडोल, कोडिन आधारित खांसी की दवाइयों एवं अन्य साइकोट्रोपिक पदार्थों की अवैध खपत एवं तस्करी पर रोक लगाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मेडिकल स्टोर्स एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नियमित निगरानी रखने तथा नियम विरुद्ध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


उन्होंने भांग के वैध ठेकों पर संचालित संभावित अवैध गतिविधियों की रोकथाम, अंतरराज्यीय मामलों में जांच की प्रगति की सतत मॉनिटरिंग एवं विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।


बैठक में एन.डी.पी.एस. अधिनियम तथा नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के संबंध में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में युवाओं को जागरूक करने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने पर भी चर्चा की गई।


जिला कलक्टर ने ड्रग डिटेक्शन किट की आवश्यकताओं का आंकलन कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने, पुलिस प्राधिकारियों द्वारा फार्म-एफ, जब्ती रिपोर्ट एवं एम.एम.आर. संबंधी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।


बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, आबकारी अधिकारी, पुलिस अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE