BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2026, 10:17 am
KHABAR : किसान मोर्चा ने सांसद सुधीर गुप्ता का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। जावरा-मंदसौर-नीमच लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुधीर गुप्ता का जन्मदिवस भाजपा किसान मोर्चा जिला नीमच द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल के मार्गदर्शन में कृषि उपज मंडी नीमच में आयोजित किया गया।

इस दौरान किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किसान साथियों को गमछे भेंट किए तथा गर्मी से राहत देने के लिए ठंडी छाछ वितरित की। कार्यक्रम में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सांसद सुधीर गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू नागदा मोदी, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह सिसोदिया, जिला मंत्री सत्यनारायण गोयल, वीरेंद्र पाटीदार, दीपक नागदा, गोपाल शर्मा, राजेश पाटीदार, महेश मूलचंदानी सहित सैकड़ों किसान बंधु उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE