BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2026, 10:18 am
NEWS : काली फिल्म लगे एवं बिना नंबर प्लेट वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ यातायात पुलिस द्वारा शहर में काली फिल्म लगे एवं बिना नंबर प्लेट वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर कार्रवाई निरंतर जारी है। साथ ही कार डेकोरेशन एवं एसेसरीज दुकानों को नोटिस देकर वाहनों पर काली फिल्म नहीं लगाने की हिदायत दी जा रही है।


शहर चित्तौड़गढ़ में काली फिल्म लगे वाहनों एवं बिना नंबर प्लेट वाहनों पर अंकुश लगाने हेतु  विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर काली फिल्म लगे वाहनों एवं बिना नंबर प्लेट वाहनों की सघन जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।


इसके साथ ही यातायात शाखा द्वारा शहर में स्थित विभिन्न कार डेकोरेशन एवं एसेसरीज दुकानों/प्रोपराइटरों को भी चेक किया गया तथा नोटिस देकर निर्देशित किया गया कि किसी भी वाहन पर अवैध रूप से काली फिल्म नहीं लगाई जाए। भविष्य में यदि किसी कार डेकोरेशन/एसेसरीज संचालक द्वारा वाहनों पर काली फिल्म लगाई जाती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस उप अधीक्षक यातायात चित्तौड़गढ़ शिव प्रकाश टेलर ने बताया कि यातायात  शाखा चित्तौड़गढ़ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे सदैव यातायात नियमों का पालन करें। काली फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE