महिदपुर। क्षेत्र में आईपीएल सट्टेबाजी के बढ़ते मामलों के बीच स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चर्चा है कि सट्टेबाज बटुक झवेरी और पोरवाली के खिलाफ अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपियों ने कार्रवाई से बचने के लिए इंदौर में भी ठिकाना बना लिया है, जबकि महिदपुर क्षेत्र में इनके सट्टा नेटवर्क के सक्रिय होने की चर्चा लगातार बनी हुई है।
आरोप है कि दोनों द्वारा क्रिकेट और आईपीएल सट्टे के माध्यम से बड़े पैमाने पर लेन-देन किया जा रहा है तथा कुछ व्यापारियों को सट्टा आईडी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही हवाला और अन्य माध्यमों से पैसों के लेन-देन की भी आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पूरे मामले में बड़े स्तर पर जांच की आवश्यकता है ताकि सट्टेबाजी नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जा सके। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है और पुलिस प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।