नीमच। आयुष विभाग द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर मालाहेड़ा में बुधवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 21 ग्रामीणों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।
शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. आबिद खान, दवासाज यतेंद्र कुमार राजावत, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही सूक्ष्म योगिक क्रियाओं के साथ ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन एवं वज्रासन का अभ्यास कराया गया।
इसके अलावा अनुलोम-विलोम, भ्रामरी एवं कपालभाति प्राणायाम का भी अभ्यास करवाया गया।