नीमच। जिला रोजगार कार्यालय नीमच द्वारा 21 मई 2026 गुरुवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शासकीय आईटीआई नीमच में युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में जिले की स्थानीय एवं बाहर की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जो विभिन्न पदों के लिए योग्य युवाओं का चयन करेंगी।
जिला रोजगार अधिकारी दिनेश परमार ने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।