BREAKING NEWS
दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मोबाइल हैक कर बैंक खाते से.. <<     सुनार की दुकान का शटर उचकाया, पुलिस ने गुजरात.. <<     KHABAR : दिवाली और छठ पर यातायात का भारी दबाव,.. <<     KHABAR : लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रहित के.. <<     मंदसौर में सड़क मरम्मत के नाम पर लापरवाही के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2026, 5:06 pm
BIG NEWS : हैंगिंग या सुनियोजित हत्या? ‘इंस्टाग्राम क्वीन’ पलक रजक की मौत बनी रहस्य, प्रोफाइल से मिले रील्स किस ओर कर रहे इशारा, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में सोशल मीडिया पर ‘इंस्टाग्राम क्वीन’ के नाम से पहचान बनाने वाली 21 साल की पलक रजक की संदिग्ध मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। एक ओर पुलिस शुरुआती जांच में इसे हैंगिंग का मामला मान रही है,तो वहीं दूसरी ओर परिवार इसे सुनियोजित हत्या बता रहा है। पलक की मौत के बाद उसके सोशल मीडिया पोस्ट, आखिरी फोन कॉल और ससुराल पक्ष पर लगाए गए आरोप अब जांच के मुख्य दायरे में हैं।


दरअसल, मामला मुरार थाना क्षेत्र के सुरैयापुरा का है, जहां 12 मई की शाम पलक रजक का शव घर में मिला था। पलक की शादी को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ था और अगले महीने उसका 22वां जन्मदिन आने वाला था। लेकिन उससे पहले ही उसकी जिंदगी रहस्यमय परिस्थितियों में खत्म हो गई। पलक के पिता राधेश्याम रजक और भाई प्रिंस रजक का बयान अब सामने आया है। दोनों का साफ कहना है कि पलक ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है।


शादी के बाद से प्रताड़ित करने का आरोप
परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक, ससुराल पक्ष कार और सोने की चैन की मांग कर रहा था। सास और देवर कथित तौर पर पलक को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे, जबकि पति अमित ने कभी उसका साथ नहीं दिया। परिवार का दावा है कि मौत से करीब 20 मिनट पहले पलक ने अपने पिता को फोन कर अपनी पीड़ा बताई थी। भाई प्रिंस ने बहन पलक को लेने जाने की तैयारी की ही थी कि उसके कुछ देर बाद उन्हें मरने की सूचना मिली।


मानसिक तनाव में थी पलक!
पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी और इंस्टाग्राम पर उसकी अच्छी फैन फॉलोइंग थी। पुलिस को उसकी प्रोफाइल से ऐसी कई रील्स मिली हैं, जो उसके मानसिक तनाव की ओर इशारा करती हैं,10 मई को पोस्ट की गई एक रील में पलक ने ‘Panic Attack, Anxiety, Sleepless Nights, Continuous Crying, Depression’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। वहीं 24 अप्रैल को मैरिज एनिवर्सरी पर डाली गई रील में भी उसने जिंदगी के टूटने और दर्द भरे भाव जाहिर किए थे।अब पुलिस इन रील्स को भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा मान रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या पलक लंबे समय से मानसिक दबाव में थी या फिर उसके साथ कुछ और हो रहा था।


जल्द होगी FIR
इस मामले में एएसपी जयराज कुबेर का कहना है कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है, लेकिन परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। एएसपी के मुताबिक, पलक की सोशल मीडिया एक्टिविटी, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और परिवार के बयानों की जांच की जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल उसकी रील्स को भी तकनीकी साक्ष्य के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में पलक के आखिरी कॉल के साथ सोशल मीडिया पर आखिरी समय मे पोस्ट की गई रील्स पुलिस जांच में बेहद अहम मानी जा रहा है। मामले में जल्द ही एफआईआर दर्ज की बात भी पुलिस ने कही है।

कैसे हुई मौत ?
फिलहाल इस मामले में कई सवाल अब भी इसकी जांच को उलझाए हुए हैं। क्या पलक वाकई मानसिक तनाव में थी और उसने आत्महत्या की? या फिर यह प्रताड़ना और दबाव के बीच हुई एक सुनियोजित हत्या है ?, पलक की मौत ने एक बार फिर सोशल मीडिया की चमक के पीछे छिपे दर्द और रिश्तों में बढ़ते तनाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE