BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2026, 5:26 pm
BIG NEWS : ईद से पहले पूरे जिले में हाई अलर्ट, एसपी राजेश व्यास की मैराथन बैठक से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, 5 घंटे चला मंथन, थाना प्रभारियों को दिया सख्त संदेश, बोले- जनता से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं करूंगा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों की लगभग 5 घंटे तक चली मैराथन अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें जिले की कानून-व्यवस्था, लंबित प्रकरणों एवं आगामी त्यौहारों को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

एसपी व्यास ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।

त्यौहारों को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस, शांति समिति बैठकें अनिवार्य-
बैठक में आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) को देखते हुए जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए।
- सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित करें
- त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए
- संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए

ट्रैफिक, क्राइम और नशे पर सख्त कार्रवाई के आदेश-
एसपी व्यास ने स्पष्ट कहा कि जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई
- बिना नंबर, काली फिल्म, तीन सवारी वाहनों पर अभियान
- रात्रि गश्त एवं पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए
- चोरी की घटनाओं पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई

महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस: ‘सुमन’ और ‘सम्मान’ अभियान तेज करने के निर्देश-
- महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान ‘सुजन’ को गति
- पीड़ित महिलाओं का मनोबल बढ़ाने हेतु ‘सम्मान’ कार्यक्रम
- लंबित गुम बालक/बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी

लंबित मामलों पर नाराजगी, त्वरित निपटारे के निर्देश- 
बैठक में एसपी ने लंबित मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि लंबित अपराध, मर्ग एवं चालान शीघ्र निपटाए जाएं, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तेज की जाए, वारंट तामिली में तेजी लाई जाए,  आदतन अपराधियों पर जिला बदर व रासुका की कार्रवाई हो।

तकनीक आधारित पुलिसिंग पर जोर- 
एसपी व्यास ने निर्देश दिए कि सभी थाने ई-साक्ष्य, ICJS, नफीस एप का अधिकतम उपयोग करें,  डिजिटल रिकॉर्डिंग एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करें,  प्रत्येक कार्रवाई की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को समय पर भेजें। 

भीषण गर्मी को देखते हुए जनसुविधा के निर्देश- 
- थानों एवं चौकियों पर शीतल जल की व्यवस्था अनिवार्य
- आगंतुकों के साथ अच्छा व्यवहार
- थानों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान

संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी और सख्ती- 
- मादक पदार्थ तस्करों पर NDPS एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई
- गौ-तस्करी पर सख्त निगरानी
- विस्फोटक/फटाखा गोदामों की नियमित जांच
- साम्प्रदायिक घटनाओं की तुरंत सूचना उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश

बैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित-
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, SDOP जावद रोहित राठौर, SDOP मनासा निकीता सिंह सहित जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE