नीमच। संपत स्वरूप जाजू ने कहा कि नीमच की लाल माटी में फुटबॉल रचा-बसा है और इसी खेल ने जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि मेहनत, धैर्य और लगन से ही सफलता मिलती है तथा जुनून इंसान को बुलंदियों तक पहुंचाता है।
यह बात उन्होंने जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित जूनियर फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर में कही। कार्यक्रम में ओम दीवान, समाजसेवी रमेश कदम, विमल शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।
अतिथियों का स्वागत जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष गजेंद्र यादव, महिला सेवादल अध्यक्ष आशा सांभर और अन्य पदाधिकारियों ने किया। फुटबॉल प्रशिक्षक मयंक सैनी का पुष्पहार से सम्मान किया गया।
शिविर में बच्चों को प्रशिक्षण के साथ स्वल्पाहार भी वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने किया, जबकि आभार अनिल विनायका ने माना।