नीमच। जिला रोजगार कार्यालय नीमच द्वारा आज 21 मई 2026 गुरुवार को शासकीय आईटीआई मनासा में “युवा संगम” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।
इस कार्यक्रम में जिले की स्थानीय एवं बाहर की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जो विभिन्न पदों के लिए योग्य युवाओं का चयन करेंगी। जिला रोजगार अधिकारी दिनेश परमार ने जिले के युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि पूर्व में यह कार्यक्रम आईटीआई नीमच में प्रस्तावित था, जिसे अब संशोधित कर आईटीआई मनासा में आयोजित किया जा रहा है।