मंदसौर। कृषि उपज मंडी मंदसौर द्वारा बिना अनुज्ञा पत्र के कृषि उपज परिवहन करने वाले वाहन पर कार्रवाई करते हुए कुल 31,813 की वसूली की गई।
मंडी सचिव लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने बताया कि 20 मई 2026 को मंडी निरीक्षण दल द्वारा मंडी क्षेत्र में जांच के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच में वाहन क्रमांक एमपी 09 डीएफ 2378 में 173.55 क्विंटल गेहूं बिना अनुज्ञा पत्र के परिवहन किया जाना पाया गया।
वाहन चालक द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा बनाकर नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसके तहत 22,344 शुल्क राशि, 4,469 निराश्रित शुल्क तथा 5,000 समझौता शुल्क सहित कुल 31,813 की वसूली की गई।
मंडी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुज्ञा कृषि उपज परिवहन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।