मंदसौर। आंगनवाड़ी केंद्र लाला खेड़ा में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ उन्हें विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर में कुल 76 मरीजों का ओपीडी पंजीयन किया गया, जिनमें 25 पुरुष एवं 51 महिलाएं शामिल रहीं। स्वास्थ्य जांच के दौरान 63 एक्स-रे किए गए, जिनमें 3 एक्स-रे एब्नॉर्मल पाए गए।
टीबी जांच के तहत 4 स्पूटम सैंपल लिए गए तथा 5 सीवाई टेस्ट किए गए। इसके साथ ही 63 हितग्राहियों की हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर एवं बीपी जांच भी की गई।
शिविर के दौरान निक्षय मित्र बनाए गए तथा जरूरतमंद मरीजों को 2 फूड बास्केट वितरित की गईं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को टीबी, एनीमिया एवं अन्य बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए नियमित जांच एवं समय पर उपचार कराने की सलाह दी।