BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2026, 10:16 am
NEWS : जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित, जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने दिए आवश्यक निर्देश, र्मी में सुचारू पेयजल आपूर्ति और जल गुणवत्ता पर जोर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में बुधवार को जिला परिषद सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन (JJM) के कार्यों, जिलेभर की पेयजल योजनाओं, जल गुणवत्ता एवं गर्मी के मौसम में सुचारू पेयजल आपूर्ति की समीक्षा की गई।

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित जल जीवन मिशन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने एवं नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने हैंडपंपों के पास वर्षा जल संरक्षण हेतु रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित करने तथा नालों के समीप से गुजर रही पाइप लाइनों की नियमित जांच कर लीकेज रोकने के निर्देश भी दिए।

जिला कलक्टर ने चिकित्सालयों, विद्यालयों एवं छात्रावासों में प्रत्येक सप्ताह पानी की गुणवत्ता जांच एवं टंकियों के निरीक्षण के निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए जीपीएस आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम का प्रभावी उपयोग किया जाए।

बैठक में अधीक्षण अभियंता सुनीत कुमार गुप्ता ने जिले की पेयजल योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE