चित्तौड़गढ़। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मरीजों एवं उनके परिजनों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से यस बैंक द्वारा जिला चिकित्सालय को 10 एसी एवं 10 कूलर भेंट किए गए।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश वैष्णव ने बताया कि जिला प्रशासन की पहल पर बैंक द्वारा यह सहयोग उपलब्ध कराया गया है। सभी एसी एवं कूलर जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों एवं आवश्यक स्थानों पर लगाए गए हैं, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. मंजू द्वारा हाल ही में चिकित्सालय निरीक्षण के दौरान मरीजों की सुविधाओं को लेकर दिए गए निर्देशों के बाद यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
इस अवसर पर यस बैंक के रीजनल हेड निरंजन सिंह शेखावत, क्लस्टर हेड ब्रांच बैंकिंग विकास जैन, क्लस्टर हेड इंस्टीट्यूशनल बिजनेस अनिल शर्मा, रिलेशनशिप मैनेजर गुंजन श्रीमाल एवं ब्रांच मैनेजर स्वप्निल जैन उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग ने इस सामाजिक सहयोग के लिए यस बैंक का आभार व्यक्त किया।