छतरपुर। जिला के बकस्वाहा थाना अंतर्गत बम्होरी चौकी के देवपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक वहशी दरिंदे ने एक मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देते हुए इंसानियत को शर्मसार हैं।
जानकारी अनुसार बीती शाम शौच के लिए निकली देवपुर निवासी 11 वर्षीय नाबालिक के साथ गाँव के 14 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग निकला, घटना की जानकारी लगते ही मामला दर्ज कराने बकस्वाहा थाना पहुँचे पीड़ित परिजनों के साथ आरोपी पक्ष ने राजीनामा का दबाव बनाकर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी है जिसकी पूरी वारदात थाने के सीसीटीव्ही कैमरे में कैद है परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही कर शासकीय भूमि पर बने आरोपी के मकान को जमीदोंज करने की मांग की हैं।
घटित घटना से नाराज एकत्रित हुए समाज के लोगों ने थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा को पुलिस अधीक्षक व तहसीलदार भरत पाण्डेय को कलेक्टर के नाम शिकायती आवेदन सौंपते हुए थाना परिसर में ही आरोपी पक्ष द्वारा दबाव बनाते हुए राजीनामा करने के आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष सहित उपस्थित समुदाय ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और धमकी देने वालों पर भी मामला दर्ज कर आरोपियों के शासकीय भूमि पर बने अवैध मकानों को जमीदोज करने की मांग की है।
मामले की गंभीरता देख पुलिस की दो टीमें तैयार कर आरोपी की तलाश करते हुए 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर 65(2), 65(2) बीएनएस, 5/6पास्को एक्ट के साथ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।