BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2026, 10:49 am
KHABAR : राहुल गांधी के पीएम मोदी और आरएसएस पर दिए बयान पर सियासी बवाल, सीएम डॉ मोहन ने की इस्तीफे की मांग, बोले- कार्रवाई करे कांग्रेस, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया बयान पर तीखा पलटवार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी की भाषा को असंसदीय और अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि उनका बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस के प्रति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा पूरे लोकतंत्र का अपमान करती है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पद लोकतंत्र को मजबूत और जीवंत बनाने वाला संवैधानिक पद होता है, लेकिन राहुल गांधी अपने पद की मर्यादा का पालन नहीं कर रहे हैं। सीएम मोहन ने आगे कहा कि राहुल गांधी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी से भी मांग की कि इस प्रकार की भाषा के प्रयोग को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।


क्या कहा था राहुल गांधी ने ?
बता दें कि एक बयान में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और देश के गृह मंत्री को “गद्दार” कहा। रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि वीरा पासी, अंबेडकर ने कहा था कि, हिंदुस्तान में हर नागरिक एक समान है। सभी को समान अधिकार मिलने चाहिए। उनके इसी बयान ने तब से एक राजनीतिक हंगामा खड़ा कर दिया है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE