देवास। पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कन्नौद क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय अंतर्राज्यीय सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया।
एडिशनल एसपी (ग्रामीण) सौम्या जैन ने प्रेस वार्ता में कर खुलासा किया। उन्होंने बताया की एसपी पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिलेभर में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उसी तारतम्य में कन्नोद थाना प्रभारी तहजीब काजी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जनगणना अधिकारी बनकर दो दिन तक रैकी की और फिर योजनाबद्ध दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम संदीप उम्र 41 वर्ष निवासी पिपल्दा रोड, कन्नौद हैं आरोपी के कब्जे से सट्टा रजिस्टर, एक साल का हिसाब-किताब और 12 लाख 10 हजार नगदी जब्त किए गए।
पूछताछ में सामने आया कि सट्टा नेटवर्क उज्जैन, इंदौर, चापड़ा, कोटा और नागपुर तक फैला हुआ था। आरोपी के खिलाफ सट्टा अधिनियम के तहत केस दर्ज, फरार साथियों और बैंक खातों की जांच जारी। देवास पुलिस का साफ संदेश है की अब जुआ सट्टा माफिया की खैर नहींकृपुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है।