चित्तौड़गढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के माननीय राज्यपाल महामहिम कटारिया 23 मई को चित्तौड़गढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि राज्यपाल 23 मई को अपराह्न 2.30 बजे उदयपुर से प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे। वे इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में आयोजित चित्तौड़गढ़ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के रजत जयंती वर्ष समापन एवं गौरव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के पश्चात वे रात्रि 9.30 बजे उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला कलक्टर ने उनके प्रवास को लेकर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे हैं।