गरोठ। आशा-उषा महिला संगठन द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम बीएमओ डॉ. दरबारसिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
संगठन की महिलाओं ने बताया कि वे लंबे समय से मानदेय वृद्धि, नियमितीकरण, कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। उन्होंने सरकार से शीघ्र मांगों के निराकरण की मांग की।
बीएमओ डॉ. दरबारसिंह ने ज्ञापन प्राप्त कर उसे उचित माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान संगठन की बड़ी संख्या में आशा एवं उषा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।