BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2026, 2:08 pm
KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, राजीव गांधी ने देश को संचार क्रांति से जोड़कर नई दिशा देने का कार्य किया- राजेश भंडारी, पढे़ महबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। भारत रत्न संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्य स्मृति में  कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन सिंगोली पर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रात 9:30 बजे श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।


इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भंडारी ने कहा कि संचार क्रांति के जनक, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच, तकनीकी विकास और युवाओं को नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर एवं आमजन की आवाज रही है और आज भी कांग्रेस की विचारधारा के प्रति लोगों में गहरा विश्वास एवं उत्साह है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़ ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी जोशी ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेतृत्व वाले ऐसे नेता थे जिन्होंने गांव, गरीब और किसानों के विकास को प्राथमिकता दी तथा देश को नई तकनीकी क्रांति की ओर अग्रसर किया। कांग्रेस कार्यकर्ता राजेंद्र नांदेचा ने कहा कि राजीव गांधी ने हमेशा सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की राजनीति को महत्व दिया। उनके आदर्शों पर चलकर ही देश में मजबूत लोकतंत्र कायम रह सकता है। राजकुमार छीपा ने कहा कि राजीव गांधी युवाओं की उम्मीद और देश के भविष्य की नई सोच थे। उन्होंने युवाओं को राजनीति और राष्ट्र निर्माण में आगे आने के लिए प्रेरित किया। 


इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, पार्षद कमल कुमार शर्मा, पंकज तिवारी, धीरज जैन, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष इमरान खान, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारी जोशी, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी, प्रताप सिंह राजपूत, नानालाल धाकड़, सत्यनारायण वैष्णव, संजय भंडारी, पप्पू ठाकुर, ख्वाजा हुसैन मेवाती, इकबाल बड़ी, पूर्व मंडलम अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, राजकुमार छिपा उपस्थित थे।


कार्यक्रम के अंत में नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भंडारी ने सभी उपस्थित कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE