BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2026, 4:06 pm
BIG NEWS : नीमच में मौत की फैक्ट्री का भंडाफोड़, घर में बन रहे थे अवैध हथियार, पुलिस की दबिश से मनासा के इस इलाके में मचा हड़कंप, खाकी ने किया खुलासा, राजस्थान तक फैला था नेटवर्क, एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड हुआ फरार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में अवैध हथियारों के काले कारोबार पर पुलिस ने बड़ा प्रहार करते हुए एक ऐसी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है, जहां मौत के हथियार तैयार किए जा रहे थे। मनासा पुलिस की दबिश में देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और हथियार बनाने की मशीनें बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह अवैध नेटवर्क राजस्थान सहित आसपास के जिलों तक फैला होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हथियार फैक्ट्री का मास्टरमाइंड अभी फरार है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 अवैध देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस तथा हथियार बनाने में उपयोग होने वाले कई उपकरण जब्त किए हैं। मामले में आरोपी दुर्गाशंकर सुतार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी नानालाल सिकलीगर निवासी आंतरीमाता फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मनासा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम आंतरीमाता निवासी दुर्गाशंकर सुतार अवैध देशी पिस्टल लेकर मनासा की ओर आ रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सारसी फंटे पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह हथियार गांव के ही नानालाल सिकलीगर से खरीदा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो और देशी पिस्टल बरामद कीं। इसके बाद पुलिस ने नानालाल के घर दबिश देकर अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा किया।

मौके से ग्राइंडर मशीन, लेथ मशीन, वेल्डिंग मशीन, बंदूक की नाल, ट्रिगर, मैगजीन, स्प्रिंग, हथौड़ा, प्लायर सहित हथियार बनाने में उपयोग होने वाले कई उपकरण जब्त किए गए।

एसपी राजेश व्यास ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हथियारों की सप्लाई राजस्थान सहित आसपास के जिलों तक होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और तस्करों की तलाश में जुटी हुई है।

कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, एसडीओपी निकिता सिंह, थाना प्रभारी निलेश अवस्थी, साइबर सेल एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE