खरगोन। जिले के कसरावद तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुकंदपुरा में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। भारत पेट्रोलियम के पंचेश्वर पेट्रोल पंप के संचालक निरंजन डावर पर सरकारी जमीन को कब्जा करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को आवेदन सौंपा और कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार पंचेश्वर पेट्रोल पंप के पीछे स्थित बेशकीमती शासकीय भूमि पर पंप मालिक द्वारा जेसीबी और ट्रैक्टरों के माध्यम से मिट्टी डाली जा रही है पिछले कुछ दिनों से रात-दिन ट्रैक्टरों के जरिए मिट्टी डालकर कब्जा किया जा रहा है जिस भूमि पर कब्जा किया जा रहा है उसके ठीक पास ही पानी की टंकी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र सार्वजनिक उपयोग के लिए है ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि मुकंदपुरा गांव में अब अन्य कोई शासकीय भूमि शेष नहीं बची है यदि इस एकमात्र भूमि पर भी निजी कब्जा हो जाता है, तो भविष्य में शासकीय भवनों या सार्वजनिक कार्यों के लिए गांव के पास कोई जगह नहीं बचेगी।
यह पूरी तरह से शासकीय भूमि है पंप संचालक नियमों को ताक पर रखकर जेसीबी से काम करवा रहे हैं हमने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल इस काम को रुकवाया जाए और भूमि का सीमांकन कर उसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाए प्रशासन ने मामले की जांच के लिए संबंधित पटवारी और राजस्व टीम को निर्देशित करने का आश्वासन दिया है वही नायब तहसीलदार मुकेश मचार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है वही पंप संचालक से बात करना चाही तो उन्होंने काल रिसिव नहीं किया था।