खरगोन। शहर के सामाजिक संगठन रोटरी क्लब ने आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चो के लिये अनूठी पहल शुरू की है। रोटरी क्लब ने दामखेड़ा कॉलोनी में संचालित हो रहे आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-1 को गोद लेकर केंद्र का कायाकल्प करते हुए खेल- खिलौने भी उपलब्ध कराए है। क्लब ने इस प्रकल्प को ननद घर का नाम दिया है। आंगनवाड़ी को गोद लेकर नए स्वरूप में व्यवस्था जुटाने के बाद गुरुवार को समारोहपूर्वक केंद्र में क्लब ने गतिविधियों की शुरुआत की।
कलेक्टर भव्या मित्तल, डीजी रोटरी क्लब सुशील मल्होत्रा, क्लब अध्यक्ष गोल्डी चावला आदि ने फीता काटकर केंद्र गतिविधियों का शुभारंभ किया। कलेक्टर एवं डीजी ने क्लब की इस अनूठी पहल की सराहना की। उन्होंने कहा इससे यहां अध्धयन के लिये आने वाले बच्चों को पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। क्लब अध्यक्ष ने कहा क्लब ने आगामी 5 साल के लिये आंगनवाड़ी केंद्र को गोद लिया। यहां रंग रोगन के साथ कि खेल खिलौने उपलब्ध कराए है। आगे भी आवश्यकता अनुसार सुविधाओं जुटाई जाएगी।