BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2026, 4:38 pm
NEWS : पेन्शनर समाज तहसील मुख्यालय पर देगें 25 मई को ज्ञापन एवं करेगें विरोध प्रदर्शन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौडगढ़। आरजीएचएस येाजना के तहत पेन्शनरों को पिछले कई महिनों से मुफ्त ईलाज एवं  दवाइयॉ नही मिल रही है योजना में लगातार आ रही समस्याओं का समाधान नही होने से नाराज राजस्थान पेंशनर समाज के प्रदेश संगठन ने आन्दोलन के दुसरे चरण की घोषणा की है।


पेंशनर समाज जिला चितौडगढ के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा ने जानकारी दी है कि 25 मई 2026 सोमवार को प्रदेश भर के तहसील एवं उपखण्ड मुख्यालयो पर विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। 
 

इससे पूर्व प्रथम चरण मे 13 मई को जिला मुख्यालयो पर बडी संख्या मे पेंशनर समाज के सदस्यो ने प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिये गये लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक आश्वासन नही मिलने पर आन्दोलन को और तेज करने का संगठन ने निर्णय लिया है। जिसके तहत चित्तौडगढ जिले के समस्त उपशाखाएं उपखण्ड स्तर पर मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देगे और विरोध प्रदर्शन करेगें।


ज्ञापन मे प्रथम मांग आरजीएचएस योजना को किसी भी स्थिति में बीमा मोड पर नही किया जावें दुसरी मांग ओपीडी एवं आईपीडी की वर्तमान व्यवस्था में किसी भी प्रकार का बदलाव नही किया जावें। तीसरी मांग 14 अप्रेल 2026 से योजना पुनः सुचारू होने तक पेन्शनर्स द्वारा ईलाज पर खर्च की गयी राशि का पूरा पुर्नभरण किया जावें और चौथी मांग अस्पतालों एवं फार्मा स्टोर का बकाया भुगतान नियमित रूप से करने की व्यवस्था लागू की जावें।


जिलाध्यक्ष दशोरा ने चितौडगढ़ जिले की समस्त उपशाखाओं के अध्यक्ष महोदय से अपील है कि अपने अपने क्षेत्र मे समस्त पेंशनर को सूचित कर प्रदर्शन के साथ उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने का कष्ट करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE