BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2026, 5:18 pm
KHABAR : कसरावद में मनाई गई राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के कसरावद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसरावद के तत्वावधान में आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में नगर एवं ब्लॉक के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।  


श्रद्धांजलि सभा में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि  राजेंद्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  परसराम यादव ने राजीव गांधी जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि पंचायती राज, कंप्यूटर क्रांति और युवाओं को 18 वर्ष में मताधिकार दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही।  


इस अवसर पर पार्षद डॉक्टर शिरीष जायसवाल, किसान नेता कैलाश दरबार, विकास रायली, अजय मंडलोई, अबरार पठान, मुजाहिद खान, फिरोज खान, विनोद नामदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राजीव गांधी जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प लिया।  


कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE