BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2026, 6:01 pm
KHABAR : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, नगर कांग्रेस कार्यालय पोलायकला पर मनाई गई पुण्यतिथि, पढे़ सोहन मरेठिया की खबर 

Share On:-

पोलायकलां। नगर कांग्रेस कार्यालय पोलायकलां में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा सम्मान के साथ मनाई गई। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार ब्लाक अध्यक्ष नरेन्द्र जे सी बी नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश दीक्षित, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ,, कैलाश नारायण आर्य, मुकेश चन्द्रवंशी कमल कप्तान विनोद मालवीय परमानंद टेलर शशी मोहन विनोद पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेमनारायण मरेठिया ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके देश के विकास में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक सोच और नई तकनीक से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। 


उनके कार्यकाल में देश में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत हुई, जिससे भारत ने विकास की नई दिशा प्राप्त की। उन्होंने युवाओं को राजनीति और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया तथा पंचायत राज व्यवस्था को मजबूत कर गांवो को सशक्त बनाने का प्रयास किया। नगर परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि आज भारत सूचना एवं संचार तकनीक के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। उन्होंने देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने का सपना देखा था, जिसे आज पूरा देश आगे बढ़ा रहा है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश दीक्षित ने कहा कि राजीव गांधी हमेशा देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित रहे। उन्होंने गरीब, किसान, युवा और आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू कीं। उनका जीवन देश सेवा और आधुनिक भारत निर्माण के लिए समर्पित रहा।


कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने राष्ट्रहित एवं पार्टी सेवा के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE