मंदसौर। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम बेहपुर, खजूरीपंथ एवं हरचंडी में आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ ही टीबी रोग के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर के दौरान ग्राम सरपंचों को निक्षय मित्र बनाया गया तथा उनके माध्यम से टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए गए। तीनों शिविरों में कुल 443 मरीजों ने ओपीडी में पंजीयन कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया, जिनमें 243 पुरुष एवं 200 महिलाएं शामिल रहीं।
स्वास्थ्य जांच के दौरान 198 एक्सरे किए गए, जिनमें 6 एक्सरे एब्नार्मल पाए गए। इसके अलावा 27 स्पूटम सैंपल कलेक्शन एवं 22 सीवाई टेस्ट किए गए। साथ ही 185 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच, 143 ब्लड शुगर जांच तथा 354 बीपी जांच की गई।
शिविर में टीबी मरीजों को 10 फूड बास्केट भी वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करवाते रहें।